फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ क्षेत्र देवप्रयाग से हटाया जाए अंग्रेजी शराब का ठेका

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। गांव बचाओ संघर्ष समिति और पंचायत प्रतिनिधियों ने कुंभ क्षेत्र देवप्रयाग में अंग्रेजी शराब की दुकान के विरोध में आबकारी मंत्री व स्थानीय विधायक को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने 15 दिन में शराब की दुकान नहीं हटाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव बचाओ संघर्ष समिति, प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन भेजते हुए देवप्रयाग के समीप भ्वींट गांव में शराब की दुकान खोलने पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर देवप्रयाग को कुंभ नगरी घोषित करती है, वहीं दूसरी ओर यहां शराब की दुकान खोलकर क्या साबित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि शराब की दुकान ऐसे स्थान पर है, जहां 50 मीटर की दूरी पर दो स्कूल हैं। उन्होंने सरकार के निर्णय की आलोचना करते हुए तत्काल ठेका हटाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में समिति के अध्यक्ष विनोद टोडरिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता महर व रजनी टोडरिया और ग्राम प्रधान सारिका रावत, लखपत सिंह, जय प्रकाश पंत, उम्मेद सिंह व सुदर्शन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें