फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैविक खाद के उपयोग से होगी उत्पादों में दोगुना वृद्घि

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। घिंघराण में आयोजित महिला स्वयं सहायता समूहों की कार्यशाला में महिलाओं से खेतों में जैविक खाद का उपयोग करने का आह्वान किया गया। कहा गया कि जैविक खाद का उपयोग करने से उत्पादन में दोगुना वृद्धि होगी।
विज्ञापन

श्री नंदा देवी महिला लोक विकास समिति की ओर से आयोजित कार्यशाला में नाबार्ड के डीडीएम अभिनव कापरी ने कहा कि नाबार्ड की ओर से महिला समूहों को जीरो बजट नेचुरल फार्मिंग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसमें जैविक खाद को स्वयं बनाकर खेतों की उर्वरा शक्ति को बढ़ाया जा सकता है। बाजार में जैविक उत्पादों की डिमांड बढ़ती जा रही है। श्री नंदा देवी महिला लोक विकास समिति की सचिव डा. किरन पुरोहित ने कहा कि चमोली के कृषक उत्पादक संगठनों की ओर से पहाड़ के जैविक उत्पादों को राज्य व राष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यशाला में घिंघराण क्षेत्र के 40 महिला समूह की 120 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर अनिल थपलियाल, देवेश्वरी नेगी, मधुली देवी, अनुजा पोखरियाल, राजेश्वरी, मनीष नेगी, जीतेंद्र आर्य, विमला, धनेश्वरी और कमला देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें