फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर लाइन बिछाने को सड़क खोदी, बनाई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

जल निगम गंगा विभाग ढालवाला जलोत्सारण योजना के तहत राइजिंग मेन लाइन बिछाने के लिए चौदहबीघा, राजीवग्राम और ढालवाला मुख्य संपर्क मार्ग को खोदकर चलता बना। उक्त मार्ग इन तीनों इलाकों की मुख्य सड़क है, जिस पर हर रोज हजारों परिवारों का आवागमन होता है। विभाग ने मार्ग पर सीवर लाइन बिछाने के बाद मरम्मत कराना तो दूर मार्ग का समतलीकरण तक नहीं कराया, जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को करीब माह भर से ऊबड़-खाबड़ सड़क पर आवागमन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
उत्तराखंड पेयजल निगम गंगा विभाग ने बीते माह ढालवाला में निर्माणाधीन जलोत्सारण सीवर योजना के लिए राइजिंग मेन लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया था, जिसके लिए चौदहबीघा क्षेत्र को ढालवाला से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग भैरव मंदिर-ढालवाला पुलिस चौकी मार्ग पर जेसीबी मशीन से खुदाई कार्य किया गया। विभाग को मुख्य सड़क को खोदे हुए माह भर बीत चुका है, मगर राइजिंग मेन बिछाने के बाद विभाग इसकी मरम्मत कराना तो दूर समतलीकरण किए बिना ही चलता बना।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह भंडारी, विकास उनियाल आदि ने बताया कि विभाग द्वारा सीवर लाइन बिछाने के लिए तोड़ी गई सड़क को समतल नहीं करने से लोगों का आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त सड़क पर दुपहिया वाहन चालक जगह-जगह रपटकर चोटिल हो रहे हैं। माह भर से विभाग से मार्ग को दुरुस्त करने के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है, मगर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

कोट्स
राइजिंग मेन को बिछाने के लिए खोदे गए मुख्य मार्ग को फिलहाल समतल नहीं किया गया है, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें पेश आ रही हैं। संबंधित एजेंसी को मार्ग के समतलीकरण के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद नगर पालिका मुनिकीरेती मार्ग पर मरम्मत कार्य कराएगा। इसके लिए विभाग द्वारा निकाय को धनराशि उपलब्ध करा दी गई है।
एके चुतर्वेदी, सहायक अभियंता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें