फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारी कल्याण परिषद संयोजक मंडल का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी कल्याण परिषद की बैठक में रविवार को संयोजक मंडल का गठन किया गया। मनमोहन सिंह नेगी को मुख्य संयोजक, धर्मपाल सिंह रावत को मुख्य सह संयोजक, वीरेंद्र रावत बीरी को प्रवक्ता, दिनेश बिष्ट और रवींद्र सोलंकी को संयोजक सचिव मनोनीत किया गया है।
संयोजक मंडल में महेश थपलियाल, अनुज जैन, गणेश डंगवाल, दुर्गा मैखुरी, नागेंद्र जुयाल, धर्मेंद्र रावत, विपिन नेगी, शांति भट्ट, देव नौटियाल, धनंजय, संतन सिंह रावत, मोहन थापा, सुंदरलाल पांडे, गुरमीत सिंह, संजय तिवारी, दीपक बड़थ्वाल, ललित जोशी, अंबुज शर्मा, सुनीता सोलंकी और क्रांति कुकरेती को संयोजक बनाया गया है। कुमाऊं मंडल की कोर कमेटी में विनोद चमोली, नवल शर्मा, कमल राजन, पीसी पांडेय, भूपेंद्र सिंह, तारा सिंह बिष्ट और गढ़वाल मंडल की कोर कमेटी में दीपक बड़थ्वाल, पूरण सिंह राणा, धर्मेंद्र पडियार, विजय उनियाल, केके बिजल्वाण, धनपाल सिंह बिष्ट को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी कि गढ़वाल और कुमाऊं मंडल की कोर कमेटी अपने जिलों के जिला संयोजक खुद नियुक्त करेगी। साथ ही प्रदेश, मंडल, जिला स्तरीय कोर कमेटी अपने दायित्वों का सकारात्मक रूप से निर्वहन करती रहेगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जसवंत सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री जीतमणी पैन्यूली और कोषाध्यक्ष ललित चंद जोशी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें