फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां रेणुका ने किए बदरीनाथ के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदरीनाथ। उत्तरकाशी के सरनोल गांव की आराध्य देवी मां रेणुका की डोली ने रविवार को भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। मां रेणुका की डोली के साथ करीब 250 श्रद्धालुओं ने भी बदरीनाथ में मत्था टेका।
विज्ञापन

उत्तरकाशी के सरनोल गांव की मां रेणुका ने पश्वा पर अवतरित होकर इस वर्ष भगवान बदरीनाथ की तीर्थयात्रा पर जाने की इच्छा जताई। इसके बाद मां के भक्तों ने मां की तीर्थयात्रा की योजना तैयार की। रविवार को मां रेणुका की डोली ने अलकनंदा में पवित्र स्नान करने के बाद भक्तों के साथ भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। इसके बाद डोली ने बदरीनाथ मंदिर की परिक्रमा की। मां रेणुका ने माता लक्ष्मी मंदिर के दर्शन भी किए। इसके बाद सिंहद्वार से मंदिर परिसर में पहुंची माता की डोली ने तीर्थयात्रियों और भक्तों को दर्शन दिए। डोली यात्रा के साथ नंगे पांव चल रहे आचार्य पंडित हरिकृष्ण सेमवाल ने बताया कि मां रेणुका विभिन्न यात्रा पड़ावों से होते हुए बदरीनाथ धाम पहुंचीं। ढोल-दमाऊं के साथ माता की डोली ने बदरीनाथ में अद्भुत नृत्य भी किया। इस मौके पर मुंशीदास, विनोद कुमार, सुमित सेमवाल, राजेंद्र, रणवीर और रविंद्र दास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें