फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बाद भी बहाल नहीं हुई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। आए दिन गुल हो रही बिजली से ब्लाक के उपभोक्ता परेशान हैं। शनिवार शाम को गुल हुई बिजली 24 घंटे बाद रविवार शाम तक बहाल नहीं हो पाई। छह जून को ऊर्जा निगम के विद्युत सबस्टेशन में केबल फुंकने से 45 ग्राम पंचायतों की बिजली गुल हो गई थी। हालांकि सात जून को देवाल के आधे हिस्से में निगम ने बिजली आपूर्ति सुचारु की, लेकिन ब्लाक के बीस गांवों में एक सप्ताह बाद बिजली सुचारु हो पाई। शनिवार को एक बार फिर पूरे ब्लाक की बिजली गुल हो गई। ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने कहा कि आए दिन गुल होती बिजली से ऊर्जा निगम की लापरवाह कार्यप्रणाली उजागर हो रही है। बिजली नहीं होने से जहां लघु उद्योग और व्यापार प्रभावित हो रहा है, वहीं आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर ऊर्जा निगम के एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि विद्युत सब स्टेशन में तकनीकी खराबी के चलते बिजली गुल हुई है, जिसे ठीक किया जा रहा है। जल्द आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें