ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
33केवी की बिजली लाइन में फाल्ट आने से गुल हुई तहसील क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों की बत्ती शनिवार को 40 घंटे बाद बहाल हो गई। बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।
शुक्रवार की शाम को क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान के बीच फेड़ीच और मीनस के बीच जगह-जगह बिजली लाइन पर पेड़ टूटकर गिरने से सात बजे सावड़ा और त्यूनी फीडर से जुड़े 50 से अधिक गांवों की बत्ती गुल हो गई थी। 20 हजार की आबादी को अंधेरे में रात काटने को मजबूर होना पड़ रहा था। बिजली उपकरण शोपीस बने हुए थे। रोजमर्रा के काम निपटाने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में शनिवार की सुबह 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय निवासी ऋषभ, पारस, दीप नौटियाल आदि का कहना है कि क्षेत्र में अक्सर फाल्ट आने से बिजली गुल हो जाती है। जिसे बहाल करने में विभाग को कई घंटे लग जाते हैं। उधर, एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि लाइन कई जगह से क्षतिग्रस्त थी। जिसे बदलने में काफी समय लग गया।