फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ पुजै मेले में महिला योग समिति ने रावण-अंगद सवांद की दी शानदार प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ। माणा गांव में आयोजित जेठ पुजै मेले का आगाज दूसरे दिन घंटाकर्ण मंदिर में विशेष पूजा के साथ हुआ। इस दौरान योग शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भोटिया जनजाति की महिलाओं और युवक मंगल दल के युवाओं ने ढोल-दमाऊं की थाप पर मांगलिक गीतों की प्रस्तुति दी। दोपहर बाद हुई बारिश के चलते सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बीच में ही स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार का मेले का शुभारंभ माणा के पूर्व प्रधान राम सिंह कंडारी व बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने किया। इससे पूर्व महिला पतंजलि योग समिति की ओर से मेला मैदान में योग कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को सूर्य नमस्कार और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिला पतंजलि योग समिति की ओर से रामलीला का मंचन किया गया जिसमें महिलाओं ने रावण-अंगद संवाद की शानदार प्रस्तुति दी। दोपहर 12 बजे बदरीनाथ धाम सहित पूरे क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई, जिससे आयोजन को बीच ही रोकना पड़ा। इस मौके पर ग्राम प्रधान पंकज बड़वाल, मेला अध्यक्ष मोहन सिंह मोल्फा, मुकेश जीतवान, मीनू मोल्फा, घंटाकर्ण के अवतारी पश्वा आशीष कनखोली और मंगलेश्वर के अवतारी पश्वा रघुबीर कंडारी आदि मौजूद थे।

इंसेट
संक्रांति अनुष्ठान का यज्ञ के साथ समापन
पीपलकोटी। बंड भूमियाल मंदिर में आयोजित दो दिवसीय संक्रांति अनुष्ठान शनिवार को पूर्णाहुति यज्ञ के साथ संपन्न हो गया। मंदिर में विशेष पूजा के साथ अनुष्ठान का शुुुुभारंभ किया गया। मंदिर में दो दिनों तक ब्राह्मण आचार्यों की ओर से वेद मंत्रोच्चारण के साथ भूमियाल देवता की पूजा की गई। भक्तों ने भूमियाल देवता की पूजा कर मनौतियां मांगीं। वहीं दूसरी ओर नव निर्मित गेदाणू देवता के मंदिर में पूजा के बाद देवता की प्रतिमा को मंदिर में स्थापित किया गया। इस मौके आचार्य सच्चिदानंद हटवाल, शंभू प्रसाद सती, सुनील प्रसाद कोठियाल, जगत सिंह नेगी, रुद्र सिंह नेगी, आशीष खाती, जसवंत राणा, रघुनाथ सिंह चौहान और सुरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें