फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना के अभाव में नहीं पहुंचे फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। मेहलचौंरी में आयोजित जनसमस्या शिविर की सूचना नहीं मिलने से फरियादी नहीं आ सके। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बिना प्रचार-प्रसार के आयोजित शिविरों का लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। शुक्रवार को आयोजित शिविर की सूचना भी नहीं दी गई, जिसके चलते मेहलचौंरी में महज चार शिकायतें की दर्ज हो पाईं।
विज्ञापन

पंचायत भवन में आयोजित शिविर में क्षेत्र पंचायत सदस्य ध्यान सिंह ने आगरचट्टी से धारगट सिंचाई नहर की मरम्मत की मांग की, लेकिन इस्टीमेट के अनुुरूप पैसा नहीं होने पर मामला हल नहीं हो पाया। डा. अवतार सिंह नेगी ने नैनीताल हाईवे पर कस्बे में बने जर्जर पुल की मरम्म्मत करवाने, प्रेम संगेला ने सड़क किनारे केबल खुदाई से हो रही दिक्कतें और आधार कार्ड नहीं होने की समस्या रखी। डीएम आशीष जोशी ने 20 जून को आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाने का आश्वासन दिया। इस दौरान डीएम ने गांव में जाकर पेंशन योजनाओं, मनरेगा जॉब कार्ड धारकों और स्वयं सहायता समूहों से विभिन्न जानकारी ली। प्रमुख सुमति बिष्ट ने कहा कि अधिकारियों की ओर से शिविरों का प्रचार नहीं किया जा रहा है, जिससे लोगों तक सूचना नहीं मिल पा रही है और जरूरतमंदों की समस्याओं का हल नहीं हो पा रहा है। शिविर में एसडीएम स्मृता परमार, खंड विकास अधिकारी जगत सिंह और प्रधान जानकी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें