फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैनखंडा संघर्ष समिति और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। औली के कोटी तोक में प्रस्तावित कृषि विज्ञान केंद्र के कुमाऊं मंडल में शिफ्ट होने की सूचना पर पैनखंडा संघर्ष समिति और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राज्य सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

पैनखंडा संघर्ष समिति के अध्यक्ष व कांग्रेस नेता रमेश सती, शैलेंद्र पंवार, सुभाष डिमरी, ठाकुर सिंह राणा, जयदीप मेहता, त्रिलोक सिंह बिष्ट, देवेश्वरी शाह, विक्रम भुजवाण ने कहा कि औली स्थित कोटी तोक में केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2017 में केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र का शिलान्यास किया गया था। एक वर्ष तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, लेकिन अब इसे केंद्र के कुमाऊं मंडल में शिफ्ट किए जाने की सूचना है। इससे गुस्साए लोगों ने राज्य सरकार का पुतला फूंका। वहीं कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि केंद्र को शिफ्ट किए जाने को अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि औली के कोटी में प्रस्तावित कृषि विज्ञान केंद्र के भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही है। भूमि हस्तांतरण के शीघ्र बाद वित्तीय स्वीकृति मिलते ही चालू वर्ष के अंत तक केंद्र का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें