गोपेश्वर। घाट-भेंटी मोटर मार्ग पर एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 सेवा से घायल को सीएचसी घाट लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
शुक्रवार को वाहन चालक दिनेश सिंह (32) पुत्र कर्ण सिंह निवासी रणीहाट बोलेरो से भेंटी गांव से घाट आ रहा था। इसी दौरान फाली गांव के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को खाई से निकाला। उन्होंने 108 वाहन की मदद से दिनेश को सीएचसी घाट पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दिनेश को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।