फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थयात्रियों से हुई टैक्सी/मैक्सी यूनियन की नोक-झोक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। टैक्सी/मैक्सी हड़ताल के दौरान तीर्थयात्रियों को ले जा रहे टैक्सी वाहनों को जबरदस्ती रोके जाने पर तीर्थयात्रियों और टैक्सी एसोसिएशन के बीच नोक-झोंक हुई। पुलिस की सख्ती पर यूनियन ने तीर्थयात्रियों के वाहनों को जाने दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को टैक्सी/मैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सुबह से ही संयुक्त चिकित्साल गेट के समीप बाहर से आ रहे टैक्सी वाहनों को रोकना शुरू कर दिया था। यूनियन के लोग वाहनों को रोक कर आईटीआई मैदान में पार्क करा रहे थे। तीर्थयात्रियों को ले जा रहे टैक्सी मैक्सी वाहनों को जबरदस्ती रोके जाने पर हड़ताली वाहन चालकों/वाहन स्वामियों की तीर्थयात्रियों से तीखी नोक-झोंक भी हुई। सूचना पर कोतवाल एनएस बिष्ट मय फोर्स संयुक्त चिकित्सालय गेट पर पहुंचे। उन्होंने यूनियन के न मानने पर कुछ वाहनों को अपने घेरे में लेते हुए मुख्य सड़क तक निकाला। बाद में यूनियन ने अन्य वाहनों को भी जाने दिया।

वाहन को रोकने के लिए मारा पत्थर
तीर्थयात्रियों के टैैक्सी वाहनों को निकालने के दौरान किसी ने तीर्थयात्रियों की टैैक्सी को पत्थर मार दिया। इस दौरान हुई धक्का मुक्की में कोतवाल एनएस बिष्ट की सीटी भी टूट गई। हालांकि पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद यात्रियों के सभी वाहन शहर से सकुशल बाहर निकाल दिए गए।
विज्ञापन


ब्रांच रूटों पर छाई रही वीरानी
श्रीनगर। ब्रांच रूटों पर यातायात पूरी तरह टैक्सी मैक्सी वाहनों के भरोसे चलता है। बृहस्पतिवार को टैक्सी/मैक्सी हड़ताल के चलते इन रूटों पर वीरानी छाई रही। लोग वाहनों के इंतजार में सड़क किनारे घंटों खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें