फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लोक संस्कृति की बिखेरी झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
विज्ञापन

जौनसार बावर के बाढ़ो गांव में आयोजित तृतीय प्रवासी सम्मेलन का रविवार को समापन हो गया। तीनों दिनों तक चले इस सम्मेलन में ग्रामीणों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान गांव के आस-पास स्वच्छता अभियान चलाया गया। सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दूर-दराज नौकरी, व्यवसाय और पढ़ाई के लिए बाहर जाकर बसे लोगों के साथ ही शादीशुदा बेटियां भी गांव पहुंची। ग्रामीणों ने लोक संस्कृति की मनमोहक झलक बिखेरी।
विज्ञापन

सम्मेलन में आयोजित कृषक गोष्ठी में सहायक कृषि अधिकारी कालसी गोविंद सिंह नेगी ने आधुनिक उपकरण, बीज और दवाई की जानकारी दी। पीएचसी कालसी की चिकित्सक गरिमा भट्ट ने महिला स्वास्थ्य पर जागरूक किया। इसके बाद लोक पंचायत के सदस्य और सूचना विभाग के उप निदेशक केएस चौहान ने कहा है कि इस प्रकार के सम्मेलनों से गांव में समरसता आती है। आने वाली नई पीढ़ी का गांव के प्रति रुझान बढ़ेगा। कार्यक्रम में श्रीचंद शर्मा, अनिल तोमर, महावीर नेगी, खजान चौहान, बाढ़ौं कर्मचारी मंडल के अध्यक्ष चमन सिंह चौहान ने भी विचार व्यक्त कियो। इस मौके पर जिला जज हरिद्वार राजेंद्र सिंह चौहान, इंडियन बैंक के सलाहकार खजान सिंह चौहान, डॉ. चतर सिंह चौहान, विधान सभा के सूचनाधिकारी बारू सिंह चौहान, समिति के उपाध्यक्ष पप्पू चौहान, सचिव महेंद्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष रमेश चौहान, दीवान सिंह, सुरेंद्र सिंह चौहान, यशपाल सिंह चौहान, राहुल सिंह चौहान, सत्यवीर चौहान, गंभीर सिंह चौहान, लुदर सिंह चौहान, रणवीर सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह चौहान, करम सिंह चौहान, श्याम सिंह, ध्वजवीर सिंह, मायाराम चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें