फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में जाम से नहीं मिल रही निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

पर्यटन नगरी मसूरी में बीते तीन दिनों से जाम के कारण लोगों का हाल बेहाल है। रविवार सुबह पर्यटक जैसे ही जॉर्ज एवरेस्ट, कैम्पटी फॉल, कंपनी गार्डन और धनोल्टी जाने के लिए होटलों से निकले, नगर की ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम हो गई। माल रोड, किताब घर, पिक्चर पैलेस और किंग क्रेग समेत नगरभर में लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

कैम्पटी मार्ग पर तक करीब तीन किमी और पिक्चर पैलेस बैरियर से बड़े मोड़ तक एक किमी जाम लगने से पर्यटकों को घंटों परेशान होना पड़ा। मसूरी आने वाले पर्यटकों को मजबूरी में अपने सामान लेकर पैदल ही होटल के लिए रवाना होना पड़ा। छुट्टी और मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से सुकून पाने बड़ी संख्या में पर्यटकों ने मसूरी का रुख किया है। वाहन बढ़ने और पार्किंग कम पड़ने की वजह से रविवार को भी लोगों को भीषण जाम से परेशान होना पड़ा। किताब घर से माल रोड स्थित तिब्बती मार्केट तक मार्ग के दोनों और वाहन खड़े होने से पैदल चलना भी दुश्वार हो गया। यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए कई संपर्क मार्गों से भी वाहन भेजने के साथ ही कई मार्ग वन-वे भी किए गए, लेकिन जाम से निजात नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें