फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में बारिश और कोहरे से गिरा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

पहाड़ों की रानी मसूरी में रविवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और मूसलाधार बारिश हुई। इसके बाद नगर में घना कोहरा छाने से तापमान में गिरावट आ गई और ठंड का अहसास होने लगा। वहीं, मसूरी पहुंचे पर्यटकों ने इस मौसम का जमकर आनंद लिया। रविवार को सुबह से ही नगर में घने काले बादल छाए हुए थे। दिन चढ़ने के साथ पर्यटन नगरी में कोहरा छाने लगा और दोपहर में ही रात जैसा अंधेरा छा गया। कोहरे और अंधेरे के कारण वाहन चालकों को दिन में हेडलाइट का सहारा लेना पड़ा। दोपहर बाद अचानक हुई बारिश से तापमान में काफी गिरावट आ गई और ठंड बढ़ गई। इससे लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। वहीं, दुकानों पर भी गर्म कपड़ों के लिए पर्यटकों की भीड़ नजर आई। शाम पांच बजे मौसम साफ होने के बाद माल रोड पर पर्यटक उमड़ पड़े। इस सुहावने मौसम का लोगों ने लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें