फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थनगरी में लगा 10 घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेेश। तीर्थनगरी में वीकेंड जाम का पर्याय बन गया है। जिससे समस्या से यहां देश-दुनिया से उमड़ने वाले सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देहरादून और टिहरी जिला प्रशासन समस्या का समाधान निकालने में नाकाम हैं। इस शनिवार को भी नेशनल हाईवे से लेकर आंतरिक मार्गों पर पूर्वाह्न करीब 11 बजे से रात नौ बजे तक ट्रैफिक जाम रहा।
शनिवार को आसपास के राज्यों से तीर्थनगरी घूमने के लिए भारी संख्या में वाहनों से सैलानी उमड़ पड़े। वाहनों के बढ़ने से रायवाला से लेकर तपोवन तक जाम लग गया। जिसके चलते पूर्वाह्न करीब 11 बजे से रात करीब नौ बजे तक सड़कों पर जाम की स्थिति रही। हालात काबू में दोपहर में ऋषिकेश में पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए वाहनों को शहर के आंतरिक मार्गों पर डायवर्ट कर दिया, जिससे स्थानीय लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में मुख्य मार्ग से गुजरने वाले वाहनों सवारों को ज्यादा दिक्कतें हुई। मुनिकीरेती और तपोवन में संकरे नेशनल हाईवे ने लोगों की मुश्किलों को और बढ़ाया। यहां यातायात पुलिसकर्मियों ने वाहनों को भद्रकाली और तपोवन बाईपास की ओर डायवर्ट कर दिया लेकिन इसके बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें