फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के समय में कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

डोईवाला। पब्लिक इंटर कॉलेज में एसटी फाउंडेशन की संचालित कंप्यूटर प्रयोगशाला में ग्रामीण बच्चों के दस दिवसीय निशुल्क टैबलेट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

शुगर मिल रोड क्षेत्र स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज परिसर में प्रशिक्षण के अंतिम दिन सीआरसी महेंद्र अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में कंप्यूटर का ज्ञान सभी के लिए जरूरी हो गया है। कंप्यटूर ज्ञान के माध्यम से तेेजी से तरक्की संभव है। संस्था के ऐसे आयोजनों को लाभ ग्रामीण विद्यार्थियों को मिल जाता हैं। प्रवीण कन्नौजिया ने कहा कि सीखे गए किसी भी ज्ञान का लाभ उठाना चाहिए। अब कंप्यूटर से कई जटिल काम आसानी से संभव हो गए है। प्रशिक्षक राजेश नयाल ने कहा कि फाउंडेेशन का उद्देश्य देश को तकनीकी रूप से साक्षर बनाना है। इसके तहत विद्यालय में कंप्यूटर प्रयोगशाला को स्थापित किया गया है। समापन मौके पर शिक्षक अश्वनी कुमार गुप्ता, चेतन प्रसाद कोठारी, संपूर्ण सिंह, दीपक पाल, कीर्ति कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें