श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग ने 70 वर्षीय वृद्ध की 180 ग्राम की प्रोस्टेट ग्रंथि निकालने में सफलता हासिल की है। अमूमन प्रोस्टेट ग्रंथि का वजन 10 से 20 ग्राम होता है। चिकित्सकों के अनुसार इतनी वजनी ग्रंथि बहुत कम पाई जाती है।
70 वर्षीय एक व्यक्ति को यूरिन में दिक्कत हो रही थी। उनको दो जून को मेडिकल कॉलेज की सर्जरी यूनिट (3) में भर्ती कराया गया था। जांच में पता चला कि उनकी प्रोस्टेट ग्लेंड (ग्रंथि) का आकार बढ़ गया है, जिसे हटाना पड़ेगा। सर्जरी विभाग के सहायक प्रोफेसर डा. श्वेताभ प्रधान की टीम ने शुक्रवार को एक घंटे के आपरेशन में ग्रंथि निकाली, जिसका वजह 180 ग्राम था, जबकि ग्रंथि का वजह 10-20 ग्राम ही होता है। डा. प्रधान ने बताया कि 50 साल के बाद पुरुषों के शरीर में हार्मोनल गड़बड़ी से प्रोस्टेट ग्लेंड का आकार बढ़ जाता है। यह ग्रंथि पेशाब की थैली के अंदर होती है, इसलिए मरीज को यूरिन में दिक्कत होती है।