फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालरोड पर जाम का सबब बने लोडर वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी।
विज्ञापन

प्रतिबंधित समय में मालरोड पर लोडर वाहनों की एंट्री से मालरोड पर बुधवार को लंबा जाम लगा रहा। जाम लगने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने लोडर वाहन संचालकों पर कार्रवाई की मांग की है।
पर्यटन सीजन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने मालरोड पर लोडर वाहनों की एंट्री का समय दोपहर एक बजे तक निर्धारित किया है। लेकिन लोडर वाहन संचालक आदेशों को धता बताकर शाम तक मालरोड पर वाहनों को दौड़ा रहे हैं। जिससे मालरोड और अन्य भीतरी मार्गों पर लंबा जाम लग रहा है। बुधवार को भी लोडर वाहनों की प्रतिबंधित समय में एंट्री से मालरोड, अपर मालरोड, सिल्बटन रोड, स्प्रिंग रोड, लंढौर रोड, कुलड़ी चौकी के पास कई घंटों तक जाम लगा रहा। जिससे पर्यटक शहर के अंदर ही घंटो जाम में फंसे रहे और कई पर्यटक तो कैम्पटी, धनोल्टी भी नहीं जा पाए। वहीं, कुलड़ी चौकी एसआई योगेश खुमरियाल ने बताया कि प्रतिबंधित समय के बाद बुधवार को मालरोड पर खड़े एक लोडर वाहन का चालान किया गया है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

............................................
कैम्पटी और दून मार्ग पर लगा जाम
मसूरी।
पर्यटन सीजन में पर्यटकों के बड़ी संख्या में मसूरी पहुंचने से बुधवार को कैम्पटी मार्ग पर सांझा दरबार से लेकर किताब घर बस स्टैंड तक और देहरादून मार्ग पर किन्ग्रेग पर लंबा जाम लगा रहा। किताब घर चौक पर जाम में परिवार के साथ फंसे दिल्ली के दिलीप शर्मा ने बताया कि वह दो दिन के लिए मसूरी घूमने आये है। जाम लगने के कारण वह कैम्पटी नहीं जा पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें