जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे पर जोशीमठ और सोनला में स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल ही नहीं मिल रहा है। ऐसे में तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जोशीमठ में पेट्रोल न मिलने से यात्रा वाहनों को 35 किलोमीटर दूर पीपलकोटी जाना पड़ रहा है। मंगलवार को जिलाधिकारी आशीष जोशी ने खाद्य पूर्ति अधिकारी को मौके पर खाद्य निरीक्षक भेजकर शीघ्र पेट्रोल आवंटन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में है, लेकिन मशीनों में आई खराबी के चलते दिक्कत आ रही है।