फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के समक्ष उठाएंगे राज्य की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने केंद्रीय प्रतिष्ठानों में उत्तराखंड के युवाओं को आरक्षण दिए जाने की मांग उठाई है। बताया कि वह राज्य की तमाम समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए समय मांगेंगे। साथ ही 21 जून को दून में आयोजित होने वाले पीएम के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे।
मंगलवार को चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड स्थित प्रेस क्लब में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह जल्द राज्य के हक की लड़ाई शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें प्रदेश के जल, जंगल और जमीन पर स्थानीय लोगों को अधिकार दिए जाने को आंदोलन किया जाएगा। उपाध्याय ने कहा कि विधानसभा एक साल में 90 दिन चलाने की परंपरा रही है, मगर भाजपा की सरकार में यह अब तक महज एक माह भी पूरी नहीं चल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि राज्य सरकार विपक्ष की सुन नहीं रही है। जन मुद्दों को लेकर सरकार कुछ भी करने को तैयार नहीं है। प्रदेश में भाजपा के सत्ता में आने के बाद विकास कार्यों पर ब्रेक लग गया है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। दावा किया कि जनता भाजपा की वादाखिलाफी का जवाब उन्हें नगर निकाय चुनाव में हराकर देगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस दून में पीएम को राज्य की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपेगी। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला, कार्यवाहक नगर अध्यक्ष शिवमोहन मिश्रा, मधु जोशी, जयपाल जाटव, मदनमोहन शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें