देवाल। थराली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के देवाल ब्लाक के प्रभारी और कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने कहा कि देवाल ब्लाक की समस्याओं के निराकरण को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी।
विधायक भौर्याल ने कहा कि थराली विधानसभा उपचुनाव में मुन्नी देवी शाह की जीत यहां के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। देवाल ब्लॉक हमेशा से उपेक्षित रहा है। यहां के दूरदराज गांवों में आज भी सड़क, बिजली और दूरसंचार जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। स्थानीय जनता को मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराने और क्षेत्र में बुग्यालों के संरक्षण के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाए जाने के लिए वह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से वार्ता करेंगे। ब्यूरो