फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने चलाया मूर्ति स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
विज्ञापन

भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की ओर से क्षेत्र में स्थापित महापुरुषों की मूर्ति स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया गया। शनिवार को मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विशेष अभियान की शुरुआत वाल्मीकि नगर स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव की प्रतिमा से की। इसके बाद रेलवे रोड स्थित शहीद मनीष थापा, अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की मूर्ति और नगर निगम सभागार में शहीद ए आजम भगत सिंह, पंडित दीनदयाल आदि की प्रतिमाओं की साफ सफाई की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि महापुरुषों की मूर्तियों को स्वच्छ रखने का एक लक्ष्य होना चाहिए। हम सभी का कर्तव्य है कि बलिदानी महापुरुषों का अनुसरण करते हुए स्वच्छता व पवित्रता के लिए हमेशा कार्य करें। इस अवसर पर पंकज शर्मा, रविंद्र राणा, स्नेहलता शर्मा, इंद्रकुमार गोदवानी, दिनेश सती, भगतराम कोठारी, कृष्णकुमार सिंघल, हरिराम खैरवाल, अनीता ममगाईं, अनीता तिवाड़ी, ऊषा जोशी, रजनी बिष्ट, गुड्डी कलूड़ा, राजपाल ठाकुर, विवेक गोस्वामी, प्रदीप कोहली, जॉनी लांबा, राजीव अग्रवाल, कपिल गुप्ता, शंभू पासवान, रीना शर्मा, शिवकुमार गौतम, बीना देवी, आशा गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें