फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी से कई घरों की छतें उड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

क्षेत्र में बारिश के साथ चली तेज आंधी से कई गांवों में जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई लोगों केे घरों की छत उड़ गई। भीमावाला में बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से दो पोल धराशाई हो गए। जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लांघा-सहसपुर रोड पर भारी भरकम पेड़ टूटकर गिरने से यातायात बाधित हो गया। शाम छह बजे से इस सड़क पर यातायात ठप पड़ा है। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

क्षेत्र में शुक्रवार शाम छह बजे बदली मौसम की करवट के बीच तेज आंधी चली। जिससे सहसपुर निवासी अमर सिंह कश्यप के घर में लगा एक टीन शेड और झोपड़ी उड़ गई। जिससे उनकी मशरूम की फसल तबाह हो गई। जस्सोवाला गांव में पंचायत घर के ऊपर यूकेलिप्टस का भारी भरकम पेड़ जा गिरा। जिससे भवन की छत क्षतिग्रस्त हो गई। यहां पर आंधी तूफान से स्वदेश और हारून अली की टीन शेड उड़ गई। उनके सामने छत का संकट खड़ा हो गया है। यूकेलिप्टस की पेड़ की चपेट में आकर दो खंभे भी धराशाई हो गए। लक्खनवाला गांव में पेड़ों के टूट कर गिरने से घनश्याम सैनी के घर और महिपाल कश्यप की बाउंड्रीवाल को नुकसान पहुंचा है। खेड़ा मंदिर में लगा पेड़ कर टूटने से मंदिर को नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही दौलत सैनी और राजेश के घरों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। वहीं आंधी से आम और लीची की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचे की संभावना है। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि सभी राजस्व उपनिरीक्षकों से नुकसान संबंधी रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें