फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से तपिश भरी गर्मी से मिली निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

क्षेत्र में शुक्रवार की शाम को बदली मौसम की करवट के बीच लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। करीब दो घंटे तक झमाझम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। तापमान चार डिग्री की गिरावट के साथ 36 डिग्री पर जा पहुंचा। बारिश थमने के बाद ठंडी हवाएं चलती रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को तपिश भरे दिन की शुरूआत हुई। दोपहर दो बजे बाद आसमान में काले बादल छाने लगे। तीन बजे क्षेत्र में बारिश का दौर शुरू हो गया जो चार बजे तक जारी रहा। इसके बाद कुछ देर के लिए बारिश रुक गई। शाम छह बजे फिर से आसमान में बादल छाने लगे। काले बादलों के छाने से शाम छह बजे ही अंधेरा हो गया। वाहनों को हैड लाइट बढ़ा कर आगे बढ़ना पड़ा। इसके बाद क्षेत्र में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया जो आठ बजे तक जारी रहा। चकराता में भी ठंडी हवाएं और बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें