ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा में पछवादून के स्कूलों का शानदार प्रदर्शन रहा। ज्यादातर स्कूलों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। केंद्रीय तिब्बती विद्यालय की अंशिका पाराशर और द रॉयल कॉलेज बाड़वाला की शेरिल मुंसान ने 98.4 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से पछवादून टॉप किया। दोनों ने जिले की मेरिट लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया है। 97.6 प्रतिशत अंक के साथ सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल के अंशुल तोमर और श्रतायु अग्रवाल दूसरे नंबर पर रहे। 97.2 प्रतिशत अंक के साथ सेंट मेरी स्कूल की शुभांशी राणा और सैपियंस स्कूल की अंजली चौहान संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। स्कूल के 50 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। स्कूल में अंशुल तोमर, श्रतायु अग्रवाल ने प्रथम, शुभांशी राणा ने दूसरा और शिवांग शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। द एनफील्ड स्कूल में छह छात्रों ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। अनुज रावत ने 92.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया। 92 प्रतिशत अंक के साथ विवेक राज दूसरे और 91 प्रतिशत अंक के साथ हर्ष कश्यप और धनंजय तीसरे स्थान पर रहे। ब्राइट एंजेल स्कूल में 93.6 प्रतिशत अंक के साथ अर्चना ने टॉप किया। 92.2 प्रतिशत अंक के साथ कुनाल कवि दूसरे और 92 अंक के साथ अर्चिता डंगवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
सैपियंस स्कूल में 33 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। यहां 97.2 प्रतिशत अंक के साथ अंजलि चौहान प्रथम, 96.4 अंक के साथ अर्पणा सैनी दूसरे और 96.2 प्रतिशत अंक के साथ प्राची तोमर तीसरे स्थान पर रही।
द रॉयल कॉलेज के चार छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। 98.4 प्रतिशत अंक के साथ शेरिल प्रथम, 96.20 प्रतिशत अंक के साथ तनिष्का सिंह दूसरे, 94 प्रतिशत अंक के साथ पूर्वशी राठौर तीसरे स्थान पर रही। द इंडियन पब्लिक स्कूल में 92 प्रतिशत अंक के साथ अंशिका साहू प्रथम, 90 प्रतिशत के साथ योगिता खेवाल दूसरे और 81 प्रतिशत अंक के साथ रिया रावत तीसरे स्थान पर रही। द इंडियन पब्लिक स्कूल राजावाला में 96.6 प्रतिशत अंक के साथ राइजा आजाद, 95.6 प्रतिशत अंक के साथ नैनसी मारिया और 94 प्रतिशत अंक के साथ आकाश अग्रवाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में 96.4 प्रतिशत अंक के साथ ध्रुव बनर्जी ने प्रथम, 96 प्रतिशत अंक के साथ रोशनी अग्रवाल ने दूसरा और चनपोकरन चेकलान 95.8 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में 95 प्रतिशत अंक के साथ उपासना भंडारी प्रथम, 92.6 प्रतिशत अंक के साथ शुभम तोमर दूसरे और 90 प्रतिशत अंक के साथ खुशबू डोभाल तीसरे स्थान पर रही। शिवालिक एकेडमी मेें 92.4 प्रतिशत अंक के साथ प्रियंका कैैंतूरा ने प्रथम, 88.6 प्रतिशत अंक के साथ शुभम पांडेय ने दूसरा और 87.6 प्रतिशत अंक के साथ कृतिका शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
दून हैरिटेज स्कूल भाऊवाला में 92 प्रतिशत अंक के साथ शिवम राणा, 90 प्रतिशत अंक के साथ अमिशा और अरुण सिंह संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।