फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़ की चॉकलेट बनाने का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
विज्ञापन

उत्तराखंड औद्योनिकी और वानिकी विश्वविद्यालय के खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान माजरी ग्रांट की ओर से मंगलवार को आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्रीय किसानों और महिलाओं को गुड़ की चॉकलेट बनाने की विधि सिखाकर आर्थिकी को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। संस्थान प्रभारी भास्कर रावत ने कहा कि डोईवाला परिक्षेत्र गन्ने की फसल का महत्वपूर्ण केंद्र है। यदि किसान और महिलाएं गन्ने का रस निकालकर चाकलेट आदि का उत्पादन शुरू कर दें तो उनकी आर्थिकी में अधिक सुधार हो सकता है।
विज्ञापन

उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में घरेलु उद्योग के रूप में बढ़ावा मिल सकता है। डॉ. सुमन सिंह ने प्रशिक्षण देते हुए कहा कि गन्ने का रस निकालने से लेकर चाकलेट तैयार करना बेहद आसान है। गुड़ निर्मित चाकलेट स्वास्थ्यवर्द्धक और सस्ती होती है। वर्तमान समय ऐसे उत्पादों का आ चुका है। उन्होंने प्रतिभागियों को खाद्य पदार्थों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने की विधि भी बताई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पारस कैंथोला, अनुराग मिश्रा, अरुणा नेगी, ममता खाती, शंकर सिंह, सर्वेश्वर नेगी, चंदन सिंह कैंतुरा, पंकज पांडे और देवेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें