फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केतरी शिबऊ और घिंगऊ गांव में पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/चकराता।
विज्ञापन

तहसील के ग्राम सभा केतरी शिबऊ और घिंगऊ में इन दिनों पानी का भीषण संकट बना हुआ है। लोगों को बूंद-बूंद पानी को तरसना पड़ रहा है। पेयजल आपूर्ति की मांग पर ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत क्षेत्र में टैंकरों के माध्यम से पानी आपूर्ति कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जिन दो जल स्रोतों से पानी की आपूर्ति होती है। वह पूरी तरह से सूख चुके हैं। जिस कारण क्षेत्र में पानी का भीषण संकट खड़ा हो गया है। करीब 1000 की आबादी की दिनचर्या पूरी तरह से गड़बड़ा गई है। लोगों का पूरा दिन पानी की व्यवस्था में निकल रहा है। कपड़े और बर्तन धोने के लिए भी लोगों को खड्ड की दौड़ लगानी पड़ रही है। शिकायत के बाद भी अब तक विभाग क्षेत्र में पानी की सप्लाई करने वाली लाइन को अन्य जगह से टैप नहीं कर सका है। गर्मी में लोगों को तीन किमी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। उन्होंने पेयजल किल्लत को देखते हुए क्षेत्र में टैंकरों के माध्यम से पानी आपूर्ति करने की मांग की। उधर, एसडीएम बृजेश तिवारी ने कहा कि मामले में जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित कर शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें