फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में रैनबो पब्लिक स्कूल ने किया शहर टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सीबीएसई इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा परिणाम में शहर के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं का दबदबा रहा। रैनबो पब्लिक स्कूल की छात्रा महिमा घिल्डियाल ने 97.4 फीसदी अंक प्राप्त कर शहर टॉप किया। इसी विद्यालय की छात्रा सुप्रिया रावत 97.2 फीसदी अंकों के साथ शहर में दूसरे स्थान पर रही। देवभूमि पब्लिक स्कूल के प्रभात कंडारी ने 95.2 फीसदी अंक प्राप्त शहर में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

शनिवार को सीबीएसई इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। रैनबो पब्लिक स्कूल का शहर में सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा। विद्यालय के 5 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं देवभूमि पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम 90 फीसदी रहा। एसजीआरआर का परीक्षा परिणाम 91 फीसदी रहा। विद्यालय के दो छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। केंद्रीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। छात्रा सरिता ने 92.8 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। विद्यालय के 3 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें