बदरीनाथ। माउंटेन ट्रैक का छह सदस्यीय दल सतोपंथ लेक की ट्रैकिंग से सकुशल लौट आया है। चार दिनों की ट्रैकिंग के बाद शनिवार को दल के सदस्य बदरीनाथ पहुंचे। सतोपंथ लेक ट्रैक समुद्रतल से 15100 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां सतोपंथ झील भी स्थित है। लोक मान्यता है कि पांडव इसी रास्ते से होते हुए स्वर्ग गए थे। माउंटेन ट्रैक के डायरेक्टर राहुल मेहता और परवीन कुमार ने बताया कि सतोपंथ लेक तक ट्रैकिंग करना बेहद रोमांचक है। उन्हें यहां कई दुर्लभ हिमालयी वन्य जीव भी देखने को मिले हैं। ब्यूरो