फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर के 7 छात्र उतराखंड बोर्ड परीक्षा मेरिट सूची में

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट व हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में शहर के सात छात्र छात्राओं ने राज्य मेरिट सूची में जगह बनाई है, जिसमें विद्यामंदिर श्रीकोट के 5, विद्यामंदिर श्रीनगर व जीजीआईसी श्रीनगर से एक-एक छात्र-छात्रा राज्य की मेरिट सूची में जगह बनाने में सफल रहे।
विज्ञापन

सरस्वती विद्यामंदिर श्रीनगर के छात्र सिद्धांत कोटियाल ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 97.80 फीसदी अंक प्राप्त कर राज्य की मेरिट सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया। सरस्वती विद्यामंदिर श्रीकोट का सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा। यहां इंटरमीडिएट के छात्र आंनद किशोर ने 94.2 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में 14वां औ प्रतिभा नेगी ने 93.4 फीसदी अंक प्राप्त कर 18वां स्थान प्राप्त किया है। इसी विद्यालय के हाईस्कूल के छात्र शुभम थपलियाल 96.4 फीसदी अंक लेकर 9वें, राघव मित्तल 94.2 अंकों के साथ 20वें और वैशाली गौड़ 93.2 अंकों के साथ 25वें स्थान पर रहे। विद्यालय का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 94.35 व हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 99.16 प्रतिशत रहा। जीजीआईसी की छात्रा मोनिका धनै हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 93.40 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में 24वें स्थान पर रही।

सरकारी विद्यालयों की लाज बचाई जीजीआईसी श्रीनगर ने
श्रीनगर। जीजीआईसी श्रीनगर ने एक बार फिर सरकारी विद्यालयों की लाज बचाई। यहां की एक छात्रा राज्य मेरिट सूची में जगह पाने में सफल रही। पिछले वर्ष भी जीजीआईसी हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची में स्थान बनाने में सफल रहा था। इस वर्ष विद्यालय का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 93 फीसदी और हाईस्कूल परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। वहीं जीआईसी माडल स्कूल श्रीनगर इस बार में मेरिट सूची में स्थान नहीं बना पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें