फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिम्मर के ग्रामीणों ने वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ की चंडीमाई देवी की पूजा अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। श्री बदरीनाथ धाम के पुजारियों के गांव डिम्मर में शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ चंडीमाई माता और उनके 64 वीरों की पूजा अर्चना की गई। ब्रह्मबैला पर आचार्य गणेश चंद्र खंडूड़ी और मोहन प्रसाद डिमरी सहित ग्रामीणों ने देवी की दुर्गा सप्तशती मंत्रों से पूजा अर्चना कर 56 भोग अर्पित किए और दोपहर को रिंगाल की टोकरी में सात प्रकार के अनाज, दीपक और अन्य सामग्री रखकर गांव की सीमा से बाहर रखा गया। इसके बाद देवी देवताओं के पश्वाओं ने अवतरित होकर ग्रामीणों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया। मौके पर शोभित डिमरी, विवेक डिमरी, कान्हा डिमरी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर पुण्य अर्जित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें