फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर्व तीर्थनगरी में हजारों ने लगाई डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर्व पर तीर्थनगरी में हजारों श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी में श्रद्धा की डुबकी लगाई और गरीबों, ब्राह्मणों को दान देकर पुण्य अर्जित किया। इस दौरान उन्होंने पितरों के निमित्त तर्पण दिया और भगवान विष्णु की आराधना की। बृहस्पतिवार को चांद्रमास के अनुसार पुरुषोत्तम मास में गंगा दशहरा पर्व पर तीर्थनगरी में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी में स्नान किया। स्नान पर्व पर त्रिवेणीघाट समेत मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मझूला, तपोवन आदि क्षेत्रों में ब्रह्ममुहूर्त से श्रद्धालु नदी तटों पर जुटने लगे थे। पर्व पर गंगा स्नान, तर्पण, दान का सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा। पुरुषोत्तम मास में गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं ने खासतौर पर ब्राह्मणों व गरीबों को गेहूं, कांस का पात्र, स्वर्णदान, पीला वस्त्र का दान देकर धर्म कमाया।
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर्व 22 जून को
ऋषिकेश। ज्योतिषाचार्य पंडित जयकृष्ण सेमवाल के अनुसार बृहस्पतिवार को चांद्रमास के अनुसार 13वां माह यानि पुरुषोत्तम मास चल रहा है। बताया कि इस माह की गिनती बारह महीनों में नहीं होती। इसे भगवान विष्णु का मास माना गया है। उन्होंने बताया कि चांद्रमास के बाद शुद्ध ज्येष्ठ मास आएगा। जो 14 जून से शुरू होगा। लिहाजा उक्त मास में 22 जून को गंगा दशहरा पर्व मनाया जाएगा, जिसमें शुभकार्य हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा पर्व पर गंगा स्नान व दान का विधान तो था, मगर शुभकार्य वर्जित थे। मगर अगले माह पड़ने वाले गंगा दशहरा पर्व पर लोग स्नान, दान के साथ ही विभिन्न शुभ कार्य भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें