फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे से हटाए अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश।
बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर घेरबाड़ करने वालों के खिलाफ नेशनल हाईवे पीडब्ल्यूडी की श्रीनगर डिवीजन सख्त हो गई है। बुधवार को प्रशासन और पुलिस की मदद से डिवीजन के अधिकारियों ने तपोवन क्षेत्र में छह दुकानों समेत 10 चिन्हित अतिक्रमण को जेसीबी से हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान कुछ अतिक्रमणकारियों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल के आगे उनकी एक नहीं चली।
बुधवार को श्रीनगर डिवीजन से लोनिवि की टीम सहायक अभियंता मृत्युंजय शर्मा की अगुवाई में तपोवन पहुंची। तहसीलदार नरेंद्रनगर विजयपाल सिंह तोपवाल, थाना प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी, बंदोबस्त पटवारी वीर सिंह चौहान की मौजूदगी में तपोवन से नेशनल हाईवे की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाया गया।
विज्ञापन

सहायक अभियंता शर्मा ने बताया कि कार्रवाई सुबह 10 से शुरू हुई जो देर शाम तक चली। बताया कि राजस्व अभिलेखों में सड़क के नाम दर्ज भूमि के आधार क्रिया योग आश्रम की करीब नौ मीटर लंबी दीवार, छह दुकानों और तीन छज्जे के तोड़े गए।
एई ने बताया कि इससे पूर्व करीब 15 स्थायी अतिक्रमण भी राजमार्ग की भूमि से हटाए जा चुके हैं। अतिक्रमण हटाते वक्त कई कब्जाधारी इसके विरोध में उतर आए, लेकिन पुलिस के सामने उनकी एक नहीं चली।
विज्ञापन

गौरतलब है कि श्रीनगर डिवीजन चारधाम यात्रा के तहत क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही पर्यटकों की बढ़ती संख्या और उससे लगने वाले जाम के मद्देनजर भी सड़क से कब्जाधारियों को हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें