फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान सीख रहे जिंदगी बचाने के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश।
स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) की ओर से राज्य भर के 28 जल पुलिसकर्मियों को फ्लर्ड रेस्क्यू प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें जल पुलिस के जवानों को बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के गहराई तक गोता लगाने और योग के माध्यम से लंबे वक्त तक सांस रोकने आदि का अभ्यास कराया जा रहा है।
एसडीआरएफ के ट्रेनिंग इंस्पेक्टर जितेंद्र जोशी के मुताबिक राज्य के विभिन्न जिलों से 28 जल पुलिस के जवानों को 29 मई तक गंगा बैराज के जलाशय में ट्रेनिंग दी जानी है। रोजाना दो घंटे के प्रशिक्षण में जवानों को विभिन्न प्रकार की बारीकियों और नदी में बह रहे लोगों को बचाने के तरीके सिखाए जा रहे हैं। जवानों को बिना उपकरण के नदी में रेस्क्यू करने, ऑक्सीजन सिलेंडर के बगैर नदी में गहराई तक गोता लगाने, योग के जरिये सांस को देर तक रोकने, लंबी दूरी तक लाइफ जैकेट के साथ तैरने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि स्टेमिना बढ़ाने के लिए जवानों को रोजाना तीन किलोमीटर की दौड़ भी कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त उन्हें पहाड़ पर चढ़ने और आपदा राहत के कार्यों का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। जल पुलिसकर्मियों का एक बैच पहले ट्रेनिंग ले चुका है। जबकि यह दूसरा बैच है, जिसे एसडीआरएफ के माध्यम से राहत एवं बचाव का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उधर, गंगा बैराज में रोजाना जल पुलिस के जवानों के प्रशिक्षण के चलते स्थानीय लोग भी उन्हें देखने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें