फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसे बादल, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

गर्मी से परेशान लोगों के लिए बुधवार का दिन राहत भरा रहा। दोपहर बाद बदली मौसम करवट के बीच बरसे बादलों से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। दोपहर के समय जो पारा 41 डिग्री के आसपास झूल रहा था। शाम होते-होते वह पारा 37 डिग्री पर जा पहुंचा। ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह जब लोग सोकर उठे तो सूरज आग उगल रहा था। दिन चढ़ने के साथ ही तपिश तेज होने लगी। गर्म हवाएं चलने लगी। लेकिन दोपहर दो बजते-बजते मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दिया। आसमान में बादल छाने लगे। शाम चार बजे क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। करीब एक घंटे तक क्षेत्र में बारिश जारी रही। जिससे मौसम सुहावना हो गया। पहाड़ी अंचलों में भी बादल झमाझम बरसे। बारिश से लोगों को तपिश भरे मौसम से खासा राहत मिल गई। काश्तकारों के चेहरे भी खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें