फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व उप निरीक्षक 13 हजार रुपये की घूस लेते हुए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। देवप्रयाग तहसील के अंतर्गत ललथ-पाट्यों के राजस्व उपनिरीक्षक (आरएसआई) को विजिलेंस की टीम ने 13 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरएसआई के खिलाफ बागवान बाजार के एक युवक ने शिकायत की थी। आरोप था कि आरएसआई एक मुकदमे में नाम हटाने के एवज में रकम मांग रहा था।
घटनाक्रम के अनुसार, 16 मई को आरएसआई नारायण प्रसाद जोशी ने बागवान निवासी हरेंद्र असवाल को पटवारी चौकी में बुलाते हुए कहा कि उनके पड़ोसी ने उसके व उसके भाई और दो अन्य युवकों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। अब उनकी कोर्ट में पेशी होगी। हरेंद्र का भाई फौज में कार्यरत है। फिर 20 मई को जोशी ने हरेंद्र को डराया कि कोर्ट में मामला जाएगा तो भाई की नौकरी जाएगी। सभी का चालान होगा। इस पर उसने सभी का नाम हटवाने के लिए 15 हजार रुपये मांगे। बाद में तय हुआ कि 13 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

हरेंद्र ने उसी दिन विजिलेेंस में इसकी शिकायत की। इसके बाद विजिलेंस ने बुधवार को ट्रैप बिछाकर हरेंद्र को 13 हजार रुपये लेकर पटवारी चौकी में भेजा। जैसे ही हरेंद्र ने आरएसआई को रुपये दिए। विजिलेंस सेक्टर देहरादून और विजिलेंस सब सेक्टर श्रीनगर की टीम ने आरएसआई को दबोच लिया।
आरएसआई की गिरफ्तारी के बाद एसडीएम कीर्तिनगर नुपूर वर्मा को भी सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। उनको पूरे घटनाक्रम की जानकारी देकर टीम आरोपी को देहरादून ले गई।
विज्ञापन

एसपी विजिलेंस प्रमोद कुमार ने बताया कि हरेंद्र की शिकायत मिलने पर जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरएसआई को पकड़ने के लिए ट्रैप बिछाया गया। आरएसआई को बृहस्पतिवार को देहरादून कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें