ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर के बीएड विभाग की ओर से आयोजित सात दिवसीय योग शिविर का सोमवार को समापन हो गया। अंतिम दिन योग गुरु अमित नेगी ने छात्रों को प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, त्रिकोणासन, चक्रासन और बज्रासन का अभ्यास कराया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट रहे। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक तनाव से मुक्ति का साधन है। रोज योग करने से शरीर चुस्त रहता है।
विभागाध्यक्ष डॉ. रुचि बहुखंडी ने कहा कि योग शरीर की समस्त ऊर्जा को केंद्रित कर क्षमता का विकास करता है। इस मौके पर पूजा, प्रिंसी, डॉ. विधि ढौंड़ियाल, डॉ. सतेंद्र, विमल डबराल, विरेंद्र, रीता, वीरेंद्र भाटी आदि मौजूद रहे।