फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुराच के चीड़ वन में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

त्यूनी।
चकराता वन प्रभाग के देवघार रेंज स्थित मुराच के जंगल में सोमवार सुबह आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद टीम आग पर काबू पाने में कामयाब हो सकी। आग से बड़े क्षेत्रफल में वन संपदा जलना बताया जा रहा है।
मुराज में चीड़ के पेड़ों का घना जंगल है। सोमवार की सुबह सात बजे इस जंगल में आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जंगल में आग भड़कता देख लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर बुझाने की कोशिश की, लेकिन जंगल की आग तेजी से फैलती चली गई। जिससे एक बड़े वन क्षेत्रफल में खड़ी वन संपदा जल गई। स्थानीय निवासी नीरज शर्मा, लायकराम शर्मा का कहना है कि आग से ग्रामीणों के सामने चारापत्ती का संकट खड़ा हो गया है। दोपहर करीब ढाई बजे आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ दीपचंद आर्य ने बताया कि आग से कितना वन क्षेत्र जला, इस संबंध में रेंज अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है।

मागटी और चुरानी छानी के वन में भी लगी आग
गर्मी बढ़ते ही सोमवार को चकराता-मसूरी मोटर मार्ग पर मागटी और चुरानी छानी के पास भी देवदार और बान के जंगल धधक उठे। सुबह से यह जंगल धधक रहे हैं। एक बड़े क्षेत्रफल में खड़ी वन संपदा जल गई। ग्रामीण केशर सिंह, सबल सिंह, चमन सिंह, अजेंद्र सिंह का कहना है कि सूचना देने के बाद भी वन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है। दोपहर से ग्रामीण खुद के संसाधन पर आग पर काबू पाने के काम में जुटे हुए हैं। जल्द ही यदि आग पर काबू नहीं पाया गया तो आग आबादी क्षेत्र का रुख कर सकती है। डीएफओ दीप चंद आर्य ने कहा कि टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें