गोपेश्वर। ऋषिकेश में 28 मई को होने वाले दुर्गा वाहिनी के प्रशिक्षण में चमोली जिले से अधिकाधिक कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। नगर पालिका सभागार में आयोजित विश्व हिंदू परिषद की बैठक में बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी को मजबूती देने पर चर्चा हुई।
परिषद के पदाधिकारियों ने सनातन धर्म के लिए समाज को जागरूक करने, सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक पुस्तकों का प्रचार करने और बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी व विहिप को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान पोखरी ब्लॉक की विहिप व बजरंग की संयुक्त कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें पुरुषोत्तम बहुगुणा को अध्यक्ष, आनंद सिंह रावत को उपाध्यक्ष, वीरेंद्र कुमार को मंत्री, वीरेंद्र नेगी को सहमंत्री और वीरेंद्र बर्तवाल को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री वीरेंद्र, विभाग अध्यक्ष चिंतामणि सेमवाल, जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद देवली, नगर अध्यक्ष हरीश तिवाड़ी, राकेश मैठाणी, पवन राठौर, शंभू प्रसाद, हरि प्रसाद ममगाईं, अतुल शाह, मदन सिंह रावत और राजेश्वरी आदि मौजूद थे।