फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे जाम में फंसे रहे तीर्थयात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चमोली। बदरीनाथ हाईवे पर चमोली बाजार के समीप चाड़ा में हाईवे संकरा होने के कारण यहां करीब एक घंटे जाम लगा रहा, जिससे तीर्थयात्रियों को वाहन में ही जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। यहां हाईवे संकरा होने के कारण बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन

सोमवार को बदरीनाथ की ओर से दोपहर में एक बजे बड़े वाहनों की आवाजाही होने और विपरीत दिशा से आ वाहनों के कारण यहां जाम लग गया। देखते ही देखते दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। एक घंटे बाद पुलिस जाम खुलवा पाई। पीपलकोटी में सीमा सड़क संगठन के कैंप के समीप भी बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें