फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली और पानी बनाएं योजना : विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

गर्मी में बढ़ती पेयजल और बिजली की समस्या के मद्देनजर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने जल संस्थान, जल निगम, यूपीसीएल और नगर पालिका के कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने समस्याओं से निपटने के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में समन्वय समिति बनाने के निर्देश दिए। कहा गर्मी में पैदा होने वाली बिजली और पानी की समस्या से निपटने के लिए सटीक कार्ययोजना तैयार करें।
बैठक में विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने जल निगम के अधिकारियों को केदारावाला, सैयद मार्ग, ढकरानी और मटक माजरी में निर्माणाधीन ओवरहैड टैंकों का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कई इलाकों में आए दिन लो प्रेशर की समस्या उत्पन्न हो रही है। ऐसे में पेयजल लाइनों की सफाई कराई जाए। जिन इलाकों में पेयजल समस्या है वहां समस्या दूर न होने तक टैंकरों के माध्यम से पानी की सप्लाई की जाए। पालिका क्षेत्र के सभासदों ने वार्ड-पांच स्थित फ्रेंडस कॉलोनी, वार्ड छह स्थित चर्च रोड और वार्ड एक स्थित भट्टा रोड में पानी की किल्लत का मुद्दा उठाया। विधायक ने कहा कि जिस कार्य में बजट की दिक्कत आ रही है। उसे शीघ्र प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। इस मौके पर एसडीएम जितेंद्र कुमार, ईओ विकासनगर भजन लाल आर्य, निवर्तमान सभासद धर्मेंद्र ठाकुर, अनुपम कपिल, शम्मी प्रकाश, बीना डोभाल, सचिन बंसल, जिला पंचायत सदस्य सूरत सिंह चौहान, प्रधान डाकपत्थर सुुबोध गोयल, सुरेंद्र चौहान, यूपीसीएल के एसडीओ गुरदीप सिंह, अश्वनी कुमार, जल संस्थान के एसडीओ एसके श्रीवास्तव, जल निगम के अधिशासी अभियंता एसके बर्नवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत
जल संस्थान के सहायक अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि यदि क्षेत्र में किसी को पेयजल संबंधी कोई समस्या है तो वह टोल फ्री नंबर 01360-250345 पर इसकी शिकायत दर्ज करा सकता है। यह टोल फ्री नंबर सुबह आठ से रात आठ बजे तक काम करेगा। इसके साथ देहरादून स्थित टोल फ्री नंबर 845060812 पर भी इसकी जानकारी दी जा सकती है। यूपीसीएल के सहायक अभियंता गुरदीप सिंह ने बताया कि बिजली संबंधित कोई भी समस्या यूपीसीएल के टोल फ्री नंबर 1912 पर दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें