फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों के विकास से भाजपा, कांग्रेस को लेना देना नहीं: पुष्पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
आदिबदरी। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र के विकास का मार्ग गांव की पगडंडियों से होकर गुजरता है, लेकिन दोनों राष्ट्रीय दलों ने गांवों का विकास नहीं किया।
विज्ञापन

थराली विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी कस्बीलाल शाह के प्रचार के लिए पहुंचे त्रिपाठी ने यहां पत्रकारों से बातचीत ने बताया कि पहाड़ में स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क सुविधाओं का अभाव है। जंगली जानवरों ने खेती को बर्बाद कर दिया है। आय के साधन नहीं होने के चलते लोग पलायन कर रहे हैं। सरकार उपाय करने के बजाए आयोग बना रही है। इस दौरान त्रिपाठी के साथ यूकेडी के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी भी मौजूद थे।

नहीं बदली गांवों की स्थिति : माकपा
देवाल। ब्लाक के वाण, लोहाजंग आदि गांवों में जनसंपर्क तथा नुक्कड़ सभाओं में माकपा ने कहा कि आजादी के 7 दशक बीत जाने के वाद भी गांवों की स्थिति में सुधार नहीं हो पाया है। माकपा के वरिष्ठ नेता मदन मिश्रा ने वांण, कुलिंग, सूया और लोहाजंग सहित कई गांवों का भ्रमण व जनसंपर्क कर पार्टी प्रत्याशी कुंवर राम को उनके संघर्ष और काम के आधार पर वोट देने की अपील की। वामपंथियों ने कहा कि वाण इंटर कालेज सहित कई इंटर और हाईस्कूल दो, दो शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। स्कूल में शिक्षक व अस्पतालों में डाक्टर नहीं होने से गांवों से कई परिवार पलायन कर चुके है। जनसंपर्क के दौरान ललित मिश्रा, खड़ग सिंह, पान सिंह, बलवंत सिंह, नरेंद्र सिंह, पदम राम, मदन प्रहरी, नरेंद्र प्रकाश, मदन सिंह सहित कई शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें