फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य सम्मान के साथ दी सैनिक को अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। सैन्य शिविर में प्रशिक्षण के दौरान सुनाऊं मल्ला और आठवीं गढ़वाल राइफल में तैनात एक जवान की मौत हो गई। शनिवार को जवान का अंतिम संस्कार पैतृक घाट पर किया गया। गढ़वाल स्काउट और गढ़वाल राइफल के जवानों ने मृतक जवान को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

ब्लाक के सुनाऊं मल्ला निवासी गोपाल सिंह भंडारी और शारदा देवी का छोटा बेटा दलबीर सिंह (37) आठवीं गढ़वाल राइफल में तैनात था। दलबीर सिंह वर्ष 2000 में सेना में भर्ती हुआ था और इन दिनों देहरादून के रायवाला में सैन्य प्रशिक्षण में भाग ले रहा था। दलबीर सिंह भंडारी 17 मई को प्रशिक्षण के दौरान घायल हो गए थे। आनन-फानन में उनको सेना के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर से दलबीर के माता-पिता और पत्नी रेखा का बुरा हाल है। दोनों बच्चे बार-बार पिता को याद कर रहे हैं। सैनिक के पार्थिव शव को लेकर सूबेदार मोहन चंद्र पांथरी शनिवार को गांव पहुंचे। मृतक जवान दलबीर सिंह के पिता गोपाल सिंह भंडारी भी सेना से हवलदार रिटायर हुए हैं, जबकि दलबीर का बड़ा भाई हरेंद्र सिंह भी सेना में तैनात है। पैतृक घाट पर जवान का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में 8वीं बटालियन के नायक जीतपाल सिंह, लांसनायक जय सिंह रावत और गढ़वाल स्काउट के सूबेदार कैलाश चंद्र सती के अलावा उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, पूर्व विधायक डा. जीतराम और ब्लाक प्रमुख राकेश जोशी सहित कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें