श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विवि के रसायन विज्ञान विभाग में तैनात प्रो. डीएस नेगी रॉयल सोसाइटी ऑफ कैमिस्ट्री लंदन (यूके) में फैलो चयनित किए गए हैं। 175 वर्ष पुरानी उक्त संस्था कैमिकल साइंस के प्रचार प्रसार क्षेत्र में कार्य करती है। संस्था की स्थापना 1841 में 77 वैज्ञानिकों, चिकित्सकों व उद्यमियों ने की थी। वर्तमान में संस्था में करीब 54 हजार सदस्य हैं। भारत में उक्त संस्था का कार्यालय बंगलूरू में हैं।
गढ़वाल विवि के रसायन विज्ञान विभा में तैनात प्रो. डीएस नेगी लंदन (यूके) की प्रसिद्ध संस्था रॉयल सोसाइटी ऑफ कैमिस्ट्री में फैलो चुने गए हैं। प्रो. नेगी वर्ष 2010 से राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के सदस्य भी हैं। प्रो. नेगी को उनके प्राकृतिक उत्पाद रसायन व सिंथेटिक रसायन के क्षेत्र में किए गए शोध कार्य के आधार पर उक्त संस्था में चयनित किया गया है। उनके अब तक 94 शोध पत्र विभिन्न राष्ट्रीय व अंतर राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। रसायन विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कॉमनवेल्थ (यूके) व फुल ब्राइट (यूएसए) फैलोशिप से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा कई राष्ट्रीय पुरस्कार भी उन्हें प्राप्त हो चुके हैं। प्रो. नेगी के रॉयल सोसाइटी कैमिस्ट्री लंदन (यूके) में फैलो चयनित किए जाने संबंधी सूचना लंदन से प्रकाशित द टाइम्स में भी प्रकाशित की गई है। उनके चयन पर विवि के कुलपति सहित अन्य अधिकारियों, शिक्षकों व छात्रों ने खुशी जताई है।