फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों के झुंड ने गन्ने की फसल की चट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
विज्ञापन

वन सीमा से सटे गांवों जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। देर रात हाथियों ने किसानों की खेतों में तैयार हो रही कई बीघा गन्ने की फसल को रौंद डाला। हाथियों की आवाजाही बढ़ने से लोगों को जानमाल का भय सताने लगा है। लच्छीवाला वन रेंज और राजाजी राष्ट्रीय पार्क की वन सीमा के नजदीक गांवों में इन दिनों हाथियों का झुंड किसानों की गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। देर रात झडौंद गांव में घुस आए हाथियों के झुंड ने किसानों की कई बीघा गन्ने की फसल को चट कर दिया। हाथियों ने गांव में घुसकर एक चारदीवारी का गेट तोड़ने के अलावा जोर-जोर से चिंघाड़कर ग्रामीणों को भयभीत किया।
विज्ञापन

किसान राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि वन क्षेत्रों से निकलकर हाथी आबादी में लगातार आ रहे हैं। विभागीय स्तर पर उन्हें रोकने के लिए ऊर्जा बाड़ और सुरक्षा दीवार की प्रभावी व्यवस्था नहीं है। प्रधान गीता देवी ने कहा कि सरकार और विभाग के उच्चाधिकारियों के पास समस्या को लेकर जाएंगे। किसान रामकिशन, ललित सिंह, जागीर सिंह, नंदी बिष्ट, आदेश कुमार आदि ने विभाग से समस्या के निदान की मांग की है। वन अधिकारियों ने बताया कि हाथियों की आमद होने से रात्रि गश्त बढ़ा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें