फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कार्मिकों को मतदान उपकरणों के उपयोग का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। थराली विधानसभा उप चुनाव की तैयारियों को लेकर जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों के दूसरे चरण के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। प्रशिक्षकों को मतदान कार्मिकों को ईवीएम, वीवीपैट सहित सभी मतदान उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी।
विज्ञापन

जीआईसी गोपेश्वर सभागार में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष जोशी ने कार्मिकों से अपनी सभी शंकाओं का समाधान करने को कहा। निर्वाचन आयोग के मास्टर ट्रेनर एमएच खान ने मतदान कार्मिकों को वीवीपैट (वोटर वेरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रायल) मशीन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वीवीपैट मतदाता को यह सुनिश्चित कराता है कि उसका वोट चुने गए प्रत्याशी को दिया जा चुका है। कार्मिक प्रशिक्षण प्रभारी योगेश धस्माना ने बताया कि थराली विधानसभा क्षेत्र के 178 मतदेय स्थलों पर उप निर्वाचन के लिए रिजर्व सहित 223 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं, जिसमें से 150 पोलिंग पार्टियों के 600 मतदान कार्मिकों, 39 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 5 जोनल मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया। शनिवार को 73 पोलिंग पार्टियों के 223 मतदान कार्मिकों, 23 माइक्रो ऑब्जर्बर और मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ हंसादत्त पांडे, आत्म प्रकाश डिमरी, प्रेम प्रकाश देवराड़ी और मनोज तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें