फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवाल में जीतराम ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। कांग्रेस के प्रत्याशी डा. जीतराम ने बुधवार को समर्थकों के साथ बाजार में रैली निकाली। साथ ही क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क कर वोट मांगे।
ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित रैली में डा. जीतराम ने कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा। हाटकल्याड़ी, उलंग्रा, कांडेई, ल्वाणी, ताजपुर, हरनी, मुंदोली, लोहाजंग, कुलिंग गांवों का भ्रमण कर भाजपा के एक साल के कार्यकाल को फ्लॉप बताया। डा. जीतराम ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में दूरस्थ हाईस्कूल वाण, घेस सहित कई स्कूलों का उच्चीकरण और देवाल तहसील बनी। बाक तथा वेराधार सहित कई गांवों के लिए सड़कें बनीं, लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही विकास के सभी कार्य ठप हो गए। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, ब्लाक अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा, ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट, पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल, प्रदेश सदस्य महाबीर बिष्ट, ज्येष्ठ उप प्रमुख हरेंद्र कोटेड़ी, जिपंस राजेंद्र दानू आदि मौजूद रहे।
---------------------------------------------------------------------------

एक बूथ पर 20 यूथ होंगे तैनात
देवाल। ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित भाजपा युवा मोर्चा की बैठक में 22 मई को होने वाले युवा सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की गई। भानु कुनियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि चुनावों के लिए विधानसभा के सभी बूथों पर 20 से अधिक यूथ तैनात रहेंगे। बैठक में किशार जोशी, मंजू परिहार, जीवन मिश्रा, शीतल गड़िया, भानू कुनियाल, दिनेश चंद्र सहित कई मौजूद थे। दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह ने घेस, हिमनी, बेराधार, अठठू, हाटकल्याड़ी, पूर्णा, सरकोट गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान आयोजित नुक्कड़ सभाओं में मुन्नी देवी शाह ने कहा कि घेस को सीएम ने डिजीटल गांव बनाया है। घेस और हिमनी के किसानों की आय को बढ़ाने के लिए यहां सरकार विशेष काम कर रही है। इस दौरान कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, दर्शन दानू, ऊषा कनवासी, कृष्णा बिष्ट, सुरेंद्र सिंह खत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी किया प्रचार
नारायणबगड़। ब्लाक के परखाल, रैंस, चौपता, जाखपाट्यूं, चिरखून, कोठली आदि गांवों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और राज्य मंत्री डा. धन सिंह ने प्रचार किया। भाजपा नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार के बेहतर कामों को जनता के सामने रखा। नेताओं ने कहा कि भाजपा ही क्षेत्र का विकास कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें