फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा चुनाव जीतने का नही बल्कि छीनने का प्रयास कर रही है: हरीश रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश सरकार पर थराली उपचुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के साथ ही धन बल से चुनाव जीतने के प्रयास का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावों का टालने की कोशिश में जुटी थी, जिसमें वह विफल रही।
विज्ञापन

बुधवार को पत्रकारवार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने थराली विधानसभा उपचुनाव के संबंध में प्रदेश की भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आशंका जताई गई थी, कि प्रदेश की भाजपा सरकार निकाय व सहकारिता चुनावों को टालने की कोशिश कर रही है। इसकी पुष्टि हाईकोर्ट के निर्णय ने कर दी है। यह प्रदेश सरकार की सबसे बड़ी विफलता है। इसके अलावा एनआइटी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इसका निर्माण पूर्व चयनित जगह पर ही होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के सभी सांसदों से अपील की है, कि सभी सांसदों को सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से भारत सरकार से वार्ता करनी चाहिए। वह भी प्रतिनिधि मंडल के साथ जाने को तैयार है। रावत ने श्रीनगर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए निर्माणाधीन योजना को सरकार की उदासीनता बताया। इस मौके कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप तिवाड़ी, गणपति भट्ट, नगर अध्यक्ष विरेंद्र नेगी, उम्मेद सिंह मेहरा, सुमन रावत, पृथ्वीपाल चौहान व जोत सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें