फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी, डंडों से हुआ प्रतीकात्मक युद्घ, आदिबदरीनाथ की हुई पूजा अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आदिबदरी। आदिबदरीनाथ मंदिर में चल रहे नौठा कौथिग के अंतिम दिन भगवान आदिबदरीनाथ को भोग लगाने के लिए दो गांवों के ग्रामीणों के बीच लाठी डंडों के साथ प्रतीकात्मक युद्ध हुआ। युद्ध में प्रथम रहे गांव के ग्रामीणों ने भगवान आदिबदरी नाथ को भोग लगाया। महिलाओं ने भगवान आदिबदरी नाथ के जागर गाए।
सोमवार दोपहर करीब एक बजे खेती और रंडोली के ग्रामीण आदिबदरीनाथ मंदिर पहुंचे और दोनों गांवों के ग्रामीणों ने लाठी और डंडों से प्रतीकात्मक युद्ध किया। करीब आधा घंटे तक यह युद्ध चला। इसके बाद मंदिर के पुजारी चक्रधर थपलियाल सहित अन्य पुजारियों, खेती के मालगुजार गुलाब सिंह पंवार, दिनेश पंवार, धर्म सिंह पंवार, रंडोली के बलवंत सिंह, बादर सिंह, संत सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने आदिबदरीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की और भोग लगाया। इस दौरान कार्यक्रम में केरल सरकार के पूर्व मुुख्य सचिव पीके मोहंती, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी ने नौठा कौथिग को खूब सराहा। इस अवसर पर आयोजक समिति के अध्यक्ष विजयेश नवानी, हरिकृष्ण भट्ट और गैणा सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति
आदिबदरी। रामलीला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय मेले का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। इस दौरान आदर्श लोक कला संस्था अल्मोड़ा के कलाकारों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकगीतों और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। मेले में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में महंत इंदिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने तीन दिनों में 1500 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां बांटीं। इस अवसर पर विनोद नेगी, भुवन बरमोला, लक्ष्मण नेगी, नंदा नेगी, बलवंत नेगी और नरेश बरमोला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें